सरकार के खिलाफ छेड़ा जाएगा चरणबद्ध आंदोलन : जोशी

खबर शेयर करें


समाचार सच, देहरादून। चिन्हित आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता कांग्रेस नेता महेश जोशी ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की त्रिवेंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व जनता से किए गए झूठे वायदों के खिलाफ चरणबद्ध ढ़ंग से आंदोलन छेड़ा जायेगा। सम्पूर्ण प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा जिसकी रूप रेखा तैयार की जा चुकी है जिसकी घोषणा शीघ्र की जायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। सरकार ने बेरोजगारी में कीर्तिमान हासिल किया है। पिछले चार साल में किसी भी विभाग में भर्तियां नहीं की गई। बेरोजगारी का आंकड़ा निरन्तर बढ़ रहा है। पलायन रोकने की दिशा में सरकार नाकाम साबित हुई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पहाड़ वासी जो रोजगार विहीन है उनके कल्याण को कोई नीति व नीयत सरकार की नहीं है। सरकार का पलायन आयोग का कार्यालय खुद पलायन कर देहरादून आ गया है। स्वास्थ्य के हालात बद से बदतर है। गर्भवती महिलाओ के प्रसव सड़क पर ही हो जा रहे हैं। मंहगाई चरम पर है खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। प्याज के दाम आंसू निकाल रहे है। महिलाओ के प्रति निरन्तर अपराध बढ़ रहे है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार को कोई कार्य नहीं कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ मानी जाने वाली शक्तियों के कल्याण को कोई योजना नहीं है। जनता को अच्छे दिनों का सब्जबाग दिखाया जा रहा है। राज्य निर्माण की मूल धारणा की अनदेखी की जा रही है। इन सब मुद्दों व सरकार की नाकामी को प्रदेश व्यापी आंदोलन छेड़ा जायेगा जिसकी घोषणा शीघ्र की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440