नशे के इंजेक्शन व दवाइयों के साथ पकड़ा गया एक तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन व दवाइयों के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। उसके खिलाफ मुकदम दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस एक आरोपी की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर हरी थी। तभी लाइन नंबर 18 में अलनमरा मैरिज हाल की बगल वाली गली में एक युवक संदिग्ध हालत जाते हुए दिखा। जैसे उसने पुलिस को वह भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेरबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने उसके एक थैला मिला। जिसमें 25 ब्रेफिन और 25 एविल के इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लईक अहमद उर्फ हलुवा निवासी मोहम्मदी चौक मौहम्मदी मस्जिद के पास बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन मुरादाबाद से किसी बंटी नामक युवक से खरीदकर लाया था। पुलिस टीम में एसआई संजीत राठौर, कां. मुन्ना सिंह, भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को लेकर मेडिकल कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440