समाचार सच, लालकुआं/हल्द्वानी। बंगलुरू से एक विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 1086 उत्तराखण्ड प्रवासियों को लेकर गुरूवार को यहां सायं 4.19 बजे लालकुआं पहुंची। इस मौके पर यहां पहुंचे यात्रियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उप जिलाधिकारी विवेक राय व रेलवे अधिकारियोें द्वारा प्रवासियों का स्वागत किया। वहीं प्रदेश व घर पहुंचने पर यात्रियों द्वारा सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लाकडाउन मे फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियोें को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। गुरूवार की शाम बंगलुरू (कर्नाटक) से यहां पहुंची श्रमिक ट्रेन में अल्मोड़ा जिले के 169 यात्री, उधमसिह नगर के 88 यात्री, बागेश्वर के 124 यात्री, चम्पावत के 81 यात्री, पिथौरागढ़ के 160 यात्री, नैनीताल के 191 यात्री, चमोली के 05 यात्री, देहरादून के 01 यात्री, हरिद्वार के 02 यात्री, उत्तरकाशी के 04 यात्री, रूद्रप्रयाग के 01 यात्री, टिहरी गढवाल के 07 यात्री एवं पौढी गढ़वाल के 02 व अन्य 251 यात्री जिनके जनपद चिन्हित नहीं थे।
लालकुआं जंक्शन में उक्त ट्रेन के पहुंचने पर प्रशासनिक, पुलिस एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कराते हुये तीनों गेटों से यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग कराते हुये बसों मे बैठाया। व्यवस्थाओं मे रेलवे अधिकारियों व रेलवे पुलिस द्वारा वांछित सहयोग किया गया।
प्रवासी यात्रियों हेतु सुक्ष्म जलपान, बिस्कुट, कोल्डड्रिंक, शौचालय व वाहनों की उचित व्यवस्थायेें की गई। जनपद उधमसिह नगर, चम्पावत, पिथौरागढ़ के यात्रियों को राधास्वामी सतसंग घर रूद्रपुर भेजा गया। जबकि जनपद नैनीताल वासियों की थर्मल स्केनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कर जैस्मिन बैकेट हाल में किया गया। भोजन कराने के उपरान्त उन्हें घरों को रवाना किया जायेगा। इसी तरह प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा, बागेश्वर के यात्रियों को गौलापार स्टेडियम में भोजन कराने के बाद गन्तव्य स्थानों को भेजा जायेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि रणजीत सिंह रावत, अधिशासी अभियन्ता एचएस रावत, एआरटीओ संदीप वर्मा, क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिंह, सीओ डीसी ढौडियाल, स्टेशन मास्टर लालकुआ नीरज कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कमल जोशी मुनि आदि मौजूद थे।
कमल मुनि ने प्रवासियों का किया स्वागत

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रदेश सरकार की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लाकडाउन के दौरान फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियों को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है। इस क्रम के चलते लालकुआं में गुरूवार की शाम को बंगलुरू से प्रवासियों को लेकर पहुंची। इस ट्रेन आये प्रवासियों का समाजसेवी कमल जोशी मुनि व उनकी टीम द्वारा बिस्कुट, चने परवल के पैंकिट देकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि मुनि द्वारा बीते दिनों भी गुजरात प्रदेश से काठगोदाम तथा लालकुआं में ट्रेन से पहुंचे प्रवासियों का स्वागत पुष्प वर्षा एवं बिस्कुट, चने परवल व पानी की बोतल देकर स्वागत किया गया था। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से भुवन जोशी, प्रिन्स शर्मा, मनोज गुप्ता आदि समाजसेवी मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


