चोरी की बाइक के साथ एक चोर दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि बीते 16 अप्रैल को जवाहर नगर निवासी अतीक अहमद की फातिमा मस्जिद के पास खड़ी बाइक संख्या यूके 04एक्स-8736 पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इसकी सूचना उसने 4 मई को पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोर को रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है।
पकड़े गये चोर ने पुलिस को अपना नाम अहसान अली पुत्र फरजन्द अली निवासी नवाबगंज, रामपुर उत्तर प्रदेश बताया है। पूछताछ में चोर ने पुलिस को बताया कि वह दो माह पूर्व वहां इसातुल हक मदरसा में पढ़ाई करने आया था और लाइन नंबर 17 में अपने भाई के साथ रह रहा था। पुलिस ने पकड़े गये चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओ के साथ एसआई दीवान सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार, इमदाद हुसैन, एसओजी के कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान, जितेन्द्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440