भैय्या दूज पर दर्दनाक हादसा, भाई की दीर्घायु की कामना कर पति के साथ बाइक से जा रही बहन की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भैय्या दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें भाई की दीर्घायु की कामना कर पति के साथ बाइक से जा रही बहन की मौत हो गई। जबकि पति बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस घटना से त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी महिला घना मिश्रा सोमवार को अपने पति नंदा बल्लभ मिश्रा के साथ समीप के ही गांव में अपने भाई के घर गई हुई थी। भाई को तिलक कर उसने दीर्घायु की कामना की। इसके बाद वह पति के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। बताया जाता है कि इस बीच बरेली रोड में पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घना काफी दूर जा छिटकी और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका पति बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपातकालीन 108 सेवा की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर भैय्या दूज पर हुए इस हादसे से त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440