आगामी विस चुनावों के लिए अपनी रणनीति को लेकर 7 व 8 फरवरी को दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक दून में

खबर शेयर करें

उक्रांद अपनी पुरानी गलतियों को न दोहराते हुये जनता के विश्वास को जीतना मुख्य है : दिवाकर भट्ट

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकारो से वार्ता करते उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि दल आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति को लेकर 7 व 8 फरवरी को दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में आयोजित कर रहा है। केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी प्रकोष्ठ, जनपदों और महानगरों के अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। श्री भट्ट ने कहा कि उक्रांद अपनी पुरानी गलतियों को न दोहराते हुये जनता के विश्वास को जीतना मुख्य है। दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकरिणी की बैठक में प्रत्येक बिंदुओं पर चर्चा करके रणनीति तय करेगा। श्री भट्ट ने किसानों के द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुये कहा कि 100 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो चुकी है, केंद्र सरकार से लेकर कोई भी राज्य सरकार किसानों की सुध नही ले रही है। उक्रांद किसानों की मांगो का समर्थन करता है तथा केंद्र सरकार से मांग करता है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाये। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को लेकर कर्मचारियों की मांगों का दल पूर्ण समर्थन करता है। उत्तराखंड में 1 अक्टूबर 2005 के बाद लगभग 80 हजार अधिकारी/ कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को दल पूर्व से ही समर्थन में रहा है। दल के दो दिवसीय केंद्रीय

कार्यकारिणी बैठक के पश्चात 9, 10, 11 फरवरी 2021 को पार्टी कार्यालय में यज्ञ अनुष्ठान करेगा। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, लताफत हुसैन, देवेंद्र कंडवाल, सुनील ध्यानी, जय प्रकाश उपाध्याय, सरिता पुरोहित, दिनेश बडोला,पान सिंह रावत, प्रताप कुँवर, अशोक नेगी, धर्मेंद्र कठैत, राजेश्वरी रावत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440