टैंपो से अवैध शराब ले जाता युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने टैंपो से अवैध शराब ले जाता एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   14 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

चोरगलिया थाना पुलिस के अनुसार जब वह रात्रि गश्त पर थी इसी दौरान टैम्पो संख्या यूके04टीए-5926 को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 4 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ करने पर टैंपो चला रहे युवक द्वारा उक्त 4 पेटी शराब का कोई ब्योरा नहीं दिया और पुलिस को बताया कि वह यह शराब देशी ठेके से खरीदकर लाता था और उसे महंगे दामों में बेचता है। पकड़े गये युवक ने अपना नाम सौरभ आर्या निवासी गौलापार बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम मेले से दो दिन पहले ही उमड़ा आस्था का सैलाब, 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी के दर्शन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440