समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने 384.08 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
आम्रपाली चौकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान लामाचौड़ चौराहे में संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 384.08 ग्राम चरस बरामद हुई। तस्कर ने पुलिस को अपना नाम पुष्कर राम पुत्र खिलाफ राम निवासी ग्राम बदियाकोट, थाना कपकोट, बागेश्वर बताया है। उसने बताया कि वह उक्त चरस यहां कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


