समाचार सच, देहरादून। पटेल नगर थाने के चंद्रमणि में एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट मे आकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटना के समय युवक छत पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। मकान के ऊपर से जा रहीं हाईटेंशन लाइन ने युवक को अपनी तरफ खींच लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना पटेल नगर पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचनामिली की चंद्रमणि में एक व्यक्ति को करंट लग गया है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी आईएसबीटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तो पाया की एक युवक शुभम कश्यप पुत्र नितिन कश्यप निवासी गांधी ग्राम उम्र 22 वर्ष जो प्रमोद कुमार पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी चंद्रमणि चुवेला की छत पर वेल्डिंग का काम कर रहा था। मकान के ऊपर से 132000 हाईटेंशन लाइन जा रही है। हाईटेंशन लाइन द्वारा शुभम कुमार को अपनी तरफ खींच लिया, जिससे शुभम कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा मृतक के शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोरोनेसन अस्पताल भिजवाया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












