समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य में बिजली के बढ़े दामों और उपभोक्ताओं के अनाप-शनाप बिल आने से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित उठे हैं और इसको लेकर उन्होंने अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को दमुवाढूंगा क्षेत्र में आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कर बिजली के बिलों को की आहुति दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन दौरान प्रदेश प्रवक्ता टिक्कू ने कहा कि कोरोना काल में बढ़ती बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी व बिलों में बरती जा रही अनियमितताओं से आम जनता परेशान है, राज्य सरकार उर्जा प्रदेश के नाम पर लोगों को छलने का कार्य कर रही है। उनका कहना था कि सरकार पूरी तरह से बिजली की पूर्ती उपभोक्ताओं तक नहीं कर पा रही है लेकिन बिजली के बढ़े दाम पर अनाप-शनाप बिल भेजकर उपभोक्ताओं को परेशान करने का काम जरूर कर रही है। उन्होंने कहा कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने बिजली, पानी आदि में कोई छूट नहीं दी। यह सरकार सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने में ही लगी हुई हैं। इन्हें जनता की कोई सुध ही नहीं है।
दिल्ली सरकार का उदाहरण देते हुए समित टिक्कू ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार वहां की जनता को मुफ्त बिजली पानी मुहैया करा रही है तो ऐसे में उत्तराखंड तो ऊर्जा प्रदेश है तो यहां की सरकार जनता को मुफ्त बिजली मुहैया क्यों नही करवाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की जनता के हकों की लड़ाई में उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से गीता जीना, शान्ति देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, सरोज देवी, अनिता देवी, दीपमाला देवी, बृजेश शाह, राजवीर, विकास आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















