आम आदमी पार्टी ने किया बिजली की दरों में बढ़ोतरी किये जाने का विरोध, दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में आज दोपहर 12.30 बजे आम आदमी पार्टी डोईवाला विधान सभा के कार्यकर्ताओ ने डोईवाला एसडीएम तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुये एसडीएम कार्यालय अधिकारी को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में सरकार से मांग की गई कि सरकार जो बिजली के दाम बढ़ाने जा रही है उसे न बढ़ाया जाए। अगर बिजली के दाम बढ़ाए गए तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें -   8 मार्च से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियो की सभा को सम्बोधित करते हुये पूर्व जिला संग़ठन मंत्री जसवीर सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी मनमानी करते हुवे बिजली के दाम बढ़ाए तो समस्त डोईवालावासी आप पार्टी के साथ मिल कर आंदोलन करेंगे। डोईवाला नगर पालिका के पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि एक तरफ तो दिल्ली व पंजाब में आप सरकार जनता को मुफ्त बिजली दे रही है और उत्तराखंड सरकार ऊर्जा प्रदेश होने पर भी लगातार बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर रही है। जिसका आप पार्टी पुरजोर विरोध करती है। महिला नेत्री सोनी कुरेशी ने कहा कि महँगाई चरम सीमा पर है ऐसे में बिजली के दामों को बढ़ाना गलत है। सरकार एक तरफ तो गेस, पेट्रोल, डीजल के दाम रोज बढ़ा रही है ऊपर से बिजली भी महंगी की जा रही है इसी के चलते आज हमने डोईवाला एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया है और सरकार से बिजली के दाम न बढाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में जोगेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, सचिन पाल, दीपक कुमार, बबिता कंडवाल, मोनिका जयसवाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440