21 सालों की विफलताओं पर आप ने दिया सांकेतिक धरना, भाजपा-कांग्रेस पर भी बोला हमला

खबर शेयर करें

आप लड़ रही देवभूमि की जनता के हक हकूको को बचाने की लड़ाई: संतोष कबड्वाल

समाचार सच, कालाढूंगी। राज्य स्थापना दिवस पर 21 सालों की विफलताओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांकेतिक धरना दिया। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने भाजपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य निर्माण के दो दशक के बाद भी अभी तक बलिदानियों के सपने का उत्तराखंड नहीं बन पाया है।

आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल के नेतृत्व में पंचायत घर चौराहा रामपुर रोड पर एकत्र हुए और इक्कीस साल उत्तराखंड बदहाल विषय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवम् नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। स्थानीय जनता एवम् कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कबड़वाल ने कहा कि पृथक उत्तराखंड गठन के बाद भ्रष्ट नेताओं, भ्रष्ट अधिकारियों और माफियाओं के गठजोड़ ने प्रदेश की सत्ता को बंधक बना लिया है, भ्रष्टाचार और अन्याय की इस तिकड़ी ने राज्य आंदोलन के शहीदों के स्वप्नों की हत्या की है और राज्य आंदोलन की मूल अवधारणा को समाप्त करने का काम किया है। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में एक उम्मीद की किरण बनकर आई है और देवभूमि की जनता के हक हकूको को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष कबड़वाल, विधानसभा अध्यक्ष हीरा सिंह कोरंगा, ब्लाक अध्यक्ष हेमराज बिष्ट, पवन पांडे, वीरेंद्र बिष्ट, गुलाब सिंह मेहरा, कमल दर्मवाल, अंकित राना, वंश धपोला, संदीप भटनागर, तनुजा, रेखा बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440