आप चलाएगी उत्तराखंड में 17 जुलाई से बिजली गारंटी अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी 17 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में बिजली गारंटी अभियान चलाएगी, जिसमें दस हजार कार्यकर्त्ता 20 लाख घरों में पहुंचकर आमजन को आप की नीति से रूबरू कराएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने ये जानकारी दी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र आनंद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की घोषणा को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली गई है। पार्टी अभियान चलाने जा रही है। इसमें दस हजार कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर आमजन का रजिस्ट्रेशन करेगी। साथ ही जनता को बताएंगे कि कैसे आम आदमी पार्टी जनता को 300 मीटर बिजली मुफ्त देगी। प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने कहा कि 17 जुलाई को अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में मीडिया शिक्षा का बड़ा बदलाव, अब पढ़ाई जाएगी एआई और प्राचीन भारतीय संचार व्यवस्था
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440