पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, गैस की वजह से ऐंठन और खट्टी डकारों की परेशानी होती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पीरियड्स आना हर महिला के जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। लेकिन प्राकृतिक प्रक्रिया के दौरान कई बार महिलाओं को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक समस्या पेट में अधिक गैस बनना है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, गैस की वजह से ऐंठन और खट्टी डकारों की परेशानी होती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ऐसा क्यों होता है और इसको कैसे कंट्रोल किया जाए।

हार्माेनल बदलाव
पीरियड्सके दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्माेनों में उतार-चढ़ाव होता है। यह हार्माेन आंतों की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं, जिससे पाचन तंत्रिका का काम धीमा हो जाता है और पेट में गैस बनने लगती है।

पाचन तंत्र
पीरियड्स में हार्माेनल बदलाव होते हैं, जिस कारण प्रोजेस्टेरोन हार्माेन आंतों की गति को धीमा कर देता है। जिसकी वजह से खाना आंतों में लंबे समय रुकता है और फर्मेंटेशन शुरू हो जाता है। इसकी वजह से पेट में गैस बनती है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का खेल बेनकाब, 6 युवतियां रेस्क्यू, मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार

फूड क्रेविंग और गलत खानपान
पीरियड्स के समय कई महिलाओं को चिप्स, चॉकलेट, मीठा और तली हुई चीजों को खाने की क्रेविंग अधिक होती है। इस तरह के फूड आइटम को पीरियड्स के समय खाने से ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो सकती है।

मानसिक तनाव और मूड स्विंग
एक्सपर्ट की मानें, तो हार्माेनल बदलावों की वजह से पीरियड्स में तनाव, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है। वहीं तनाव का सीधा असर आंतों और पेट पर पड़ता है। जिसकी वजह से पेट दर्द, गैस और सूजन हो सकती है।

पीरियड्स में किसे होती है गैस की समस्या

  • जिन महिलाओं को आईबीएस है।
  • पाचन तंत्र पहले से कमजोर है।
  • खानपान में फाइबर की कमी है।
  • अधिक प्रोसेस्ड फूड खाने वाली महिलाओं को यह समस्या हो सकती है।
  • जिन महिलाओं का वजन सामान्य से अधिक है।
यह भी पढ़ें -   भक्ति के महासागर में डूबा हल्द्वानी, भागवत कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

कैसे पाएं राहत

  • खाने में सब्जियों, फलों, ओट्स, मूंग की दाल और दलिया आदि शामिल करना चाहिए। हर तरह के फूड आइटम्स में हाई फाइबर पाता जाता है। जिसको पचाने के लिए शरीर को एक्स्ट्रा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और गैस की समस्या भी दूर होती है।
  • पीरियड्स के दौरान गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपका शरीर डिटॉक्स होता है और यह गैस व ब्लोटिंग की समस्या भी कम करता है।
  • गैस और अपच में अदरक और अजवाइन बहुत असरदार मानी जाती हैं। वहीं पीरियड्स के दौरान अजवाइन और नमक का सेवन करने से गैस की समस्या नहीं होती है।
  • पीरियड्स के दौरान अधिक आराम नहीं करना चाहिए। हालांकि हल्के योगासन और टहलने से गैस की समस्या से राहत मिल सकती है।
  • पुदीना टी, कैमोमाइल टी, अदरक की चाय और सौंफ की चाय का सेवन करने से पीरियड्स के समय बनने वाली गैस और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440