समाचार सच, हल्द्वानी। शासन प्रशासन के निर्देश पर तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लामाचौड़ स्थित जीआईसी में लगे तीन दिवसीय वैक्सीनेशन सेंटर में क्षेत्र के लगभग 1 हजार युवाओं का टीकाकरण हुआ। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक तथा उनकी टीम ने वैक्सीनेशन सेंटर में मौजूद रह कर देख-रेख की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकत्रियों व पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर श्री पाठक ने बताया कि तीन दिवसीय वैक्सीनेशन में करीब 1 हजार युवाओं ने टीकाकरण का लाभ उठाया। उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के करोड़ों करोड़ों लोगों को निःशुल्क वैक्सीन दिलवाई। जिसे सांसद अजय भट्ट एवं उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा धरातल पर उत्तराखंड प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उपलब्ध करा वैक्सीन लगाने का काम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं क्षेत्रों में विभिन्न कैंपों के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस मनोयोग से वैक्सीनेशन के कार्य में स्वास्थ्य विभाग के लोग लगे हैं वह समाज हित में श्रेष्ठ योगदान है। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने उक्त शिविर के आयोजन के लिये भाजपा नेता मनोज पाठक की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
शिविर को संपन्न कराने में कथावाचक कपिल व्यास, गौरव मेहरा, दीपक रौतेला, ललित कुमार, हरीश चंद्र पांडे, संजय निगलटीया, बालम सिंह देवका, कमल अगरिया, रामू भाई तथा पं0 विनोद गुरुरानी के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगांे का सहयोग रहा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


