
समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गौलापार श्रीराम वैंकट हाल में लगे दो दिवसीय वैक्सीनेशन सेंटर में क्षेत्र के लगभग 6 सौ लोगों का टीकाकरण हुआ। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट एवं प्रधान लीला बिष्ट ने वैक्सीनेशन सेंटर में मौजूद रह कर देख-रेख की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकत्रियों व पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन का आभार भी जताया।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने बताया कि प्रथम दिन बुधवार को क्षेत्र के लगभग 280 लोगों ने टीकारण का लाभ उठाया। वहीं दूसरे दिन लगभग 300 लोगों ने सेन्टर में पहुंच कर टीका लगवाया हैं। उनका कहना है कि गौलापार क्षेत्र काफी बढ़ा है, यहां की आबादी को देखते हुए अभी भी काफी लोग टीकाकरण से वंचित रहे गये है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए गौलापार क्षेत्र में वैक्सीनेशन का कार्य दो से बढ़ा कर सात दिन किया जाये। जिससे क्षेत्र की जनता टीकाकरण आसानी से लाभ उठा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












