बर्दाश्त नहीं किया जायेगा जनता के साथ दुर्व्यवहार: पुलिस उपमहानिरीक्षक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अरूण मोहन जोशी द्वारा पुलिस लाईन जनपद देहरादून में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दिशा निर्देश दिये। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 19 नवम्बर को थाना ऋषिकेश एव थाना नेहरू कालोनी के पुलिस कर्मियों द्वारा आम जन मानस के साथ दुर्व्यवहार किये जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये नाराजगी प्रकट की गयी। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भविष्य में यदि किसी पुलिस कर्मी द्वारा आम जनता के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित पुलिस कर्मियों पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के साथ ही सम्बन्धित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी/उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये उनके विरुद्ध भी कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से ब्रीफ कर दें कि ड्यूटी के दौरान किसी भी व्यक्ति से शालीनता से पेश आयें। आम जनता के साथ अच्छा आचरण रखा जाये जिससे जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बने। कोई भी व्यक्ति ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता या सरकारी कार्य में बाधा डालता है तो उसकी वीडियों रिकॉर्डिंग अवश्य की जाय। सम्बन्धित व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न कर उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाय। कोई भी ऐसा कार्य न किया जाय जिससे पुलिस विभाग की छवि खराब हो। पुलिस कर्मियों द्वारा की जाने वाले किसी भी दुर्व्यवहार, अभद्रता की घटना आम जनता द्वारा रिकॉर्ड कर ली जाती है या सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो जाती है, जिसे आम जनता द्वारा सोशल मीडिया में डालकर उसका प्रचार-प्रसार कर दिया जाता है, जिससे पुलिस की आम छवि खराब होती है। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ कर्मियों को अनुशासन में रखा जाय विशेषकर जो कर्मी विभाग में नये हैं उन्हें पुलिस विभाग के अनुशासन के बारे में अच्छे तरीके से ब्रीफ किया जाय व आम जनता से अच्छा व्यवहार किये जाने के सम्बनध में भी भली भांति ब्रीफ कर दिया जाय। बैठक के दौरान समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440