वास्तु के अनुसार सुबह उठते कुछ चीजों को देखने से मन में नकारात्मकता आती है और पूरा दिन भी खराब होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर सुबह एक नई उम्मीद और उत्साह लेकर आती है। रातभर के आराम के बाद सुबह जब हम जागते हैं तो एक नई ताजगी महसूस करते हैं। ऐसे में पूरा दिन पूरे उत्साह के साथ गुजरता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह जागते ही कुछ चीजों को बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए, क्योंकि इन्हें देखने पर मन में नकारात्मकता आती है और पूरा दिन भी खराब गुजर सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं वास्तु एक्सपर्ट चौतन्य मलतारे।

सुबह न देखें गंदे बर्तन
सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखना भी शुभ नहीं होता है। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी नाराज होती है। यही कारण है कि झूठे बर्तन रात में ही साफ करने की सलाह दी जाती है। सुबह उठते ही झूठे बर्तन देखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। घर में हर जगह झूठे बर्तन फैले हो तो इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

सुबह न देखें परछाई
सुबह उठते ही व्यक्ति को अपनी या दूसरों की परछाई नहीं देखना चाहिए। ज्योतिष में छाया दिखना राहु के समान माना गया है। यदि सुबह परछाई देखते हैं तो इसे राहु को न्योता देने के समान माना गया है। इससे दिन में कामकाज में बाधा आती है। तनाव होता है और कार्य में असफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें -   मंदिर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतारने की परंपरा क्यों निभाई जाती है?

जागते ही दर्पण के सामने न जाएं
कई लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना चेहरा दर्पण में देखते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ हो सकता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता है। सुबह उठकर सबसे पहले अपने आराध्य के दर्शन करने चाहिए। इसके बाद नित्य कर्म करके ही दर्पण देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः बाइक मैकेनिक की दुकान पर गोलियों की बौछार, सरेआम हत्या से इलाके में दहशत

सुबह न देखें स्टॉप वॉच
इंसान के जीवन की घड़ी उसके भाग्य से जुड़ी होती है। सुबह उठने के बाद बंद घड़ी को देखना भी बड़ी भूल हो सकती है। घर में बंद घड़ी बुरे समय का संकेत देती है। शास्त्रों के अनुसार, बंद घड़ी देखने से विवाद की स्थिति पैदा होती है। कार्य में बार-बार रुकावट आती है। घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं रखना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440