राशियों के अनुसार आप अपने पर्स में क्या रख सकते हैं जिससे आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएं

खबर शेयर करें

According to zodiac signs what you can keep in your purse to start your good days

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। पर्स जिसमें हम रुपये पैसे के साथ ही, कार्ड और अन्य जरूरी सामान रखते हैं। पर्स कई प्रकार का होता है। जेब में रखने वाला पर्स अक्सर पुरुषों के पास होता है। पर्स में जो कुछ भी रखें वह सोच समझकर ही रखें क्योंकि इससे नुकसान भी हो सकता है। पहले जान लेते हैं कि राशियों के अनुसार आप अपने पर्स में क्या रख सकते हैं जिससे आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएं।

मेष राशि – आपके लिए लाल रंग या इसे जुड़े रंग का पर्स शुभ रहेगा। इसमें आप थोड़ी सी दूर्वा रखें।

यह भी पढ़ें -   १४ मार्च २०३६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वृषभ राशि – आपके लिए सफेद या क्रीम रंग का पर्स शुभ माना जा सकता है। आप इसमें अखंडित चावल रख सकते हैं।

मिथुन राशि – आप हरे या इससे मिलते जुलते या ग्रे रंगा का पर्स रखे सकते हैं। इसमें आप चंदन का छोटा सा टूकड़ा रख सकते हैं।

कर्क राशि – आप भी क्रीम या सफेद रंग का पर्स रख सकते हैं जोकि आपके लिए शुभ है। इसमें आप हल्दी की गांठ रखें।

सिंह राशि – आप लाल भुरे रंग का पर्स रखते हैं तो यह शुभ होगा और इसमें आप शनि का छल्ला रखें।

कन्या राशि – आप हरे या इससे मिलते जुलते रंग का पर्स रख सकते हैं जो कि आपके लिए शुभ होगा। इसमें आप नीले रंग का रूमाल रखें।

तुला राशि – आपके लिए सफेद या क्रीम रंग का पर्स शुभ माना जा सकता है। इसमें आप पीले रंग की शुभ वस्तु रख सकते हैं जैसे सोना, पीतल आदि।

यह भी पढ़ें -   लहसुन खाने के चमत्कारिक फायदे

वृश्घ्चिक राशि – आप हल्के लाल, भूरे या ग्रे रंग का पर्स रख सकते हैं। इस पर्स में आप तांबे की कोई वस्तु रखें।

धनु राशि – आप पीले या लाल रंग का पर्स रख सकते हैं। इस पर्स में चांदी की कोई वस्तु रखें।

मकर राशि – आपके लिए काले या ग्रे रंग का पर्स शुभ रहेगा। इसमें आप सुगंध की कोई वस्तु रखें।

कुंभ राशि – आपके लिए काले या भूरे रंग का पर्स रखना शुभ होगा, जिसमें आप पीले रंग की शुभ वस्तु रख सकते हैं जैसे सोना, पीतल आदि।

मीन राशि – आप पीले या क्रीम रंग का पर्स रख सकते हैं। इसमें आप चंदन की लकड़ी रखें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440