तीन तलाक मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने महिला को पुनः रखने पर जेठ व ससुर से विवाह करने की शर्त रख दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। तीन तलाक का मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां लाइन नंबर 16 में रहने वाली राबिया का कहना है कि उसका निकाह 5 वर्ष पूर्व उस्मान के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन ससुराली इससे खुश नहीं हुए। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराली उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि उसकी जेठानी शहनाज, जेठ इकराम व इरफान ने उसका गर्भपात भी कराया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ी और उसे अस्पताल भर्ती होना पड़ा। इस बीच पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी। पीड़िता के अनुसार उसने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की तो समझौता हो गया। लेकिन पति ने उसे पुनः रखने के लिए जेठ व ससुर के साथ निकाह करने की शर्त रख दी। इससे इनकार करने पर उसे पुनः घर से निकाल दिया गया। इस पर उसने पुलिस की शरण ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में भीषण आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440