कम्पनी पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप, कहा रकम देने के बाद भी नहीं दे रहे मशीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने मोटर्स एजेंसी पर मशीन बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में स्टेलर सोपस्टोन इंटरनेशनल के स्वामी दुर्गा कॉलोनी छोटी मुखानी निवासी जवाहर सिंह परिहार ने कहा है कि उसने चैनल मोटर्स रामपुर रोड से खुदाई व पत्थर तोड़ने वाली मशीन खरीदी। इसका सौदा 33.61 लाख में तय हुआ। तय रकम देने के बाद 15 दिन में मशीन में ब्रेकर व पाइपिंग किट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। लेकिन मशीन उसे नहीं दी गई। इस संबंध में बातचीत करने पर चौनल मोटर्स का स्वामी कनिष्क खन्ना टालमटोली करता रहा। साथ ही उससे इस ऐवज में अतिरिक्त पैसों की मांग की जा रही है। आरोप है कि मोटर्स संचालक उसे डरा-धमका रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के इकलौते पोते की सड़क हादसे में मौत, दोस्त गंभीर… परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440