शादी का झांसा देकर अश्लीलता व मानसिक शोषण करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर अश्लीलता व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब युवक उसे डरा-धमका रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुसुमखेड़ा निवासी युवती के अनुसार उसकी मुलाकात करीब दस माह पूर्व फेसबुक में गौरव मठपाल नामक युवक से हुई। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि बीती दस फरवरी की प्रातः गौरव ने उसे शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ अश्लीलता की। इतना ही नहीं उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। साथ ही वह उससे लगातार अश्लील मैसेज भेजता रहा और आपत्तिजनक बातें करता रहा। लेकिन अब वह शादी से इंकार कर रहा है। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440