अल्मोड़ा में नाबालिग लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। जिला अल्मोड़ा के लमगड़ा विकासखंड में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के चाचा ने लमगड़ा थाने में एक युवक पर उसकी भतीजी के साथ रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, लमगड़ा विकासखंड के लमगड़ा थान क्षेत्र के एक शख्स ने पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा है कि उसकी नाबालिग भतीजी के साथ सुरेश चंद्र नाम के युवक ने रेप किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 323, 506, 376 और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत लमगड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी को दिए। जिसके बाद पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू की गई. लमगड़ा थानाध्यक्ष राहुल राठी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को उसके सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया किया।

यह भी पढ़ें -   25 फरवरी 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने आरोपी सुरेश चंद्र को लमगड़ा थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर यात्री स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी सुरेश के खिलाफ दर्ज मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई. साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम ने एसआई मनोज कुमार समेत हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह बिष्ट और देवराज सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440