समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। शनिवार को नन्दाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन मां भगवती नन्दा देवी की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से रोग, शोक और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। आज कई राशियों के लिए धन, रोजगार और पारिवारिक सुख के अच्छे संकेत हैं, वहीं कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव के मामले में सावधानी बरतनी होगी।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी
वार: शनिवार
नक्षत्र: मूल
सूर्योदय: सुबह 6:04 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:10 बजे
राहुकाल: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: नन्दाष्टमी पर्व
आज का राशिफल
♈ मेष: धनार्जन के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♋ कर्क: रुके कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह: रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या: रुका धन प्राप्त हो सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं। बेवजह मानसिक तनाव न लें।
♎ तुला: परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा।
♏ वृश्चिक: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग हैं।
♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिल सकता है। रुका काम पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर: मानसिक तनाव रह सकता है, हालांकि संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। अधिकारियों से तनाव की स्थिति बन सकती है।
♒ कुंभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में प्रसन्नता रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन: अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



