स्मैक मामले में आरोपी को भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस बुधवार की रात गश्त कर रही थी तभी चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से पुलिस को 4.7 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम हसीन पुत्र स्व. मेंहदी हसन निवासी गफूर बस्ती बताया है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि उक्त स्मैक वह बहेड़ी में रहने वाले इमरान नामक सख्श से खरीद कर लाता है और उसे यहां पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचने का काम करता है। पुलिस ने तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। तस्कर को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   टिहरी में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित डंपर खेत में गिरा, चालक समेत महिला की मौत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440