महिला की आपत्तिजनक फोटो.वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं डेस्क। महिला की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल कर धमकाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को लालकुआं पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता द्वारा थाना लालकुआं में दी गई तहरीर में बताया गया कि एक व्यक्ति ने फर्जी आईडी बनाकर उसकी निजी फोटो व वीडियो को अमर्यादित शब्दों के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड किया। आरोपी द्वारा अकाउंट बंद करने के बदले पीड़िता पर निजी फोटो.वीडियो भेजने का दबाव बनाया गया तथा उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं में आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामला निरीक्षक श्रीमती ललिता पांडे को सौंपा गया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और सर्विलांस की मदद से आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) को रोहतक.झज्जर मार्ग, हरियाणा से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटो जी35 5जी मोबाइल फोन बरामद हुआए जिसकी गैलरी व डाउनलोड फोल्डर में पीड़िता के निजी वीडियो और फोटो पाए गए। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर नयाल तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440