समाचार सच, देहरादून। पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा निर्देशानुसार आगामी त्योहारी सीजन में भीड़ भाड़ होने एवं लोगों द्वारा बाजार में अधिक संख्या में उपस्थित रहकर खरीददारी करने को लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के सभी दुकानदारों व्यवसायियों एवं आम जनता को इस संबंध में जागरूक करने एवं उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के आदेशानुसार एवं थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में आम जनता को जागरूक करने एवं उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग में स्थित जिन दुकानदारों, कारोबारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी बैनर नहीं लगाए गए थे उन्हें पूर्व में हिदायत दी गई थी। आज थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में थाना रायपुर द्वारा चार टीमें गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना की गई। पुलिस टीमों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी बैनर ना लगाए गए, उल्लंघन करते पाए जाने वाले 67 दुकानदारों, कारोबारियों के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य महामारी (कोविड-19) संशोधन नियमावली 2020 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












