तीन बाइक सवार युवकों पर हुई आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बीती रात कर्फ्यू के अनुपालन के लिए टांडा बैरियर में चौकिंग अभियान चलाया गया था। इस बीच बाइक संख्या यूके 06 एजेड-1265 पर बिना हेलमेट व मास्क लगाकर आ रहे तीन युवकों को रूकने का इशारा किया गया। इस पर चालक ने बाइक रोकने के बजाय गति बढ़ा दी। जिस पर बैरिकेटिंग लगाकर बाइक को रोक लिया गया। चालक वाहन के कागजात भी पुलिस को नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने बाइक सवार तीनों युवकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440