26 को होने वाली अखिल भारतीय आम हड़ताल में ऐक्टू पूरी ताकत से होगा शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्र सरकार के खिलाफ आहूत ट्रेड यूनियनों की आम हड़ताल को ऐक्टू समर्थन देगी। ऑल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ऐक्टू नेता व उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ कैलाश पाण्डेय ने यहा जारी बयान में कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों को कमजोर करने, सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर पूंजीपतियों के हवाले कर आम जन का शोषण करने, श्रम कानूनों में संशोधन कर श्रम कोड लागू करने, रेल-बीमा-बैंक-रक्षा-कोयला जैसे पब्लिक सेक्टर के निजीकरण, किसान विरोधी कृषि कानूनों, बढ़ती महंगाई आदि के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नवंबर को होने वाली अखिल भारतीय आम हड़ताल में ऐक्टू पूरी ताकत से शामिल होगा। उन्होंने हल्द्वानी की सभी ट्रेड यूनियनों, कामगारों, मजदूरों, हड़ताल समर्थक पार्टियों व संगठनों से अपील की कि 26 नवंबर को सुबह 10 बजे से बुद्ध पार्क हल्द्वानी में संयुक्त रूप से होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440