समाचार सच, देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने आज नेहरू कॉलोनी क्षेत्रांतर्गत बनाए गए कंटेनमैंट जोन का ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंटेनमैंट जोन में पोस्टर चस्पा पाए गए तथा कंटेनमैंट जोन के सभी मार्गाे पर बैरिकेटिंग के साथ ही पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात पाए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उपस्थित जवानों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कंटेनमैंट जोन से कोई भी व्यक्ति अन्य स्थानों पर आवाजाही ना करे, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर चस्पा नंबरों पर कॉल करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कंटेनमैंट जोन में सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा लेते हुए सत्र के दौरान माननीयों के लिए सोशल डिसटेंसिंग के साथ सिटिंग एवं अन्य की जाने वाली तैयारियों/ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












