अधिकमास या पुरूषोत्तम मास: मलमास में करें इन चीजों का दान, बनेंगे खूब धनवान

खबर शेयर करें

Adhikamas or Purushottam month: Donate these things in Malmas, you will become very rich

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। मलमास जिसे अधिकमास और पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। मलमास का आरंभ 18 जुलाई से हो रहा है। ऐसे में इस बाार आपको सावन में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होगी। मलमास में दान पुण्य करने से भी अधिक लाभ मिलता है। आइए जानते है मलमास में किन चीजों का दान करें।

मलमास हर 3 वर्षों के बाद आता है। इसे अधिक मास और पुरुषोत्तम मास के नाम से जाना जाता है। इस साल मलमास का आरंभ 18 जुलाई से हो रहा है वहीं 16 अगस्त को यह समाप्त होगा। मलमास में भगवान शिव के साथ साथ भगवान विष्णु की भी उपासना करने का अधिक महत्व हैं। इस महीने में किए गए दान पुण्य का दोगुना फल मिलता है। आइए जानते हैं मलमास में क्या दान करें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में अतिक्रमण हटते ही बवाल, स्कूल संचालक पर दबंगई और पत्रकार पर दबाव के आरोप

मलमास में करें केले का दान
कहा जाता है कि मलमास में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने के बाद दान पुण्य करना चाहिए। आप केला का जान कर सकते हैं। केला का दान करने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही घर परिवार के लोगों में प्रेम बढ़ता है।

मलमास में करें पीले वस्त्रों का दान
मलमास में किसी भी गुरुवार के दिन जरुरमंद लोगों को पीले वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।

मलमास में करें भोजन का दान
मलमास में गरीबों को भोजन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और आपके घर में कभी भी धन धान्य की कोई कमी नहीं रहेगी। इसलिए मलमास में किसी भी दिन आप भोजन का दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   मुखानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी दबोचा

मलमास में करें किताबों का दान
कहते हैं ज्ञान महादान होता हैं। इसलिए मलमास में जरूरतमंद और गरीब बच्चों को किताबों का दान करना चाहिए। इस दान से भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा बनी रहती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी अपनी कृपा सदैव बरसाती रहती हैं।

मलमास में करें नारियल का दान
आप मलमास के महीने में नारियल का दान जरूर करना चाहिए। इससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। कहते हैं इस दान को करने से मां लक्ष्मी की आप पर बहुत ही कृपा रहने वाली है। साथ ही घर परिवार में भी धन धान्य की कोई कमी नहीं होगी।
मलमास में करें दीपदान
मलमास में दीपक का दान करने का विशेष महत्व है। दीपदान करने का मतलब है घरों और मंदिरों में दीपक लगाना। ऐसी मान्यता है कि मलमास या अधिक मास में दीपदान करने से जातक के जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। साथ ही जीवन का अंधकार मिटता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440