प्रशासन ने किया बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटाने का ऐलान

खबर शेयर करें

-13 अप्रैल से लगा था क्षेत्र में कर्फ्यू -क्षेत्रों को बांटा दो जोन में

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा से 3 मई से कर्फ्यू हटाने की घोषणा की है। यहां पर कोरोना संक्रमण के रोकने एवं कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये विगत 13 अप्रैल को क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था। इधर जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र को कंनटैंटमेन्ट जोन तथा बफर जोन में विभाजित किया हैं।

गौरतलब है कि बनभूलपुरा क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण को रोकने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये 13 अप्रैल को क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। वर्तमान में स्थितियों का आंकलन करने के बाद जिला प्रशासन ने क्षेत्र से कर्फ्यू हटाने की घोषणा की है। वहीं क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 तथा एपीडैमिक डिजीज एक्ट 1897 में निहित प्राविधानों एवं शक्तियों के अनुसार बनभूलपुरा को कंनटैंटमेन्ट जोन तथा बफर जोन में विभाजित किया जाता है। शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया।

उन्होंने बताया कि जोन घोषित किये जाने के वर्णित जोन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार द्वारा कनटैंटमेंट प्लान फार लार्ज आउट बै्रक्स नोवल कोराना वायरस डिजीज के निर्देशानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि डिजास्टर मेनेजमैंट 2005 एंव एपीडैमिक डिजीज एक्ट 1897 के अन्तर्गत उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 144 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल

डीएम बंसल ने बताया कि कर्फ्यू हटने के बाद बनभुलपूरा क्षेत्र मे आवश्यक वस्तुओं की दुकाने प्रात 7 बजे से 1 बजे केे बीच खुली रहेंगी तथा बनभूलपुरा वासी अपने घरों से निकलकर सुरक्षित बफर जोन में ही खरीददारी कर सकेंगे। बनभूलपुरा के निवासी किसी भी दशा में बनभूलपुरा क्षेत्र से बाहर नहीं जायेंगे केवल आवश्यकीय कार्याे इलाज आदि के लिए सम्बन्धित अधिकारी से पास लेकर शहर के अन्य चिकित्सालयों मे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा से बाहर का कोई भी व्यग्क्ति किसी भी दशा प्रवेश नही करेगा। उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र के सभी पांचो सेक्टरों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्ववत् जारी रहेगी तथा पुलिस बल भी ड्यूटी पर रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संक्रमण के इस दौर मे प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान ना देने तथा लाकडाउन को तोड़कर सडकों पर ना आने की अपील की।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह

कनैंटटमेन्ट जोन
कनटैंटमेन्ट जोन में बनभूलपुरा के लाइन नम्बर-5 ,8, 16 एवं 17 के अन्तर्गत लाल मस्जिद, अजूमन मदरसा, उस्मान मस्जिद, मरियम मदरसा, ताज मस्जिद, मालिक का बगीचा तथा बिलाली मस्जिद क्षेत्र को शामिल किया गया है।

बफर जोन
बफर जोन में बनभुलपूरा का नवीन मण्डी तिराहे से मंगल पडाव चौकी तक (लालकुआ-काठगोदाम रोड से दायें) मंगलपडाव चौकी से लाइन नम्बर-1, ताज चौराहा होते हुये रेलवे स्टेशन से दांयी तरफ, किदवई नगर तथा रेलवे लाइन से शनि बाजार होते हुये नवीन मण्डी तिराहे से आयताकार क्षेत्र को शामिल किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440