समाचार सच, देहरादून। देशभर में तेजी के साथ बढ़ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और कल से शुरू हो रहे कुंभ को देखते हुए ऋषिकेश तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी ने ऋषिकेश के मुख्य टीकाकरण केंद्रों का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं के थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज की व्यवस्था करेगा। त्रिवेणी घाट और पुराना रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोली जा रही है।
उप जिलाधिकारी वरुण चौधरी ने निरीक्षण के दौरान ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय, बीटीसी कंपाउंड पर बने कोविड टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में अभी तक राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के अतिरिक्त अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में मुख्य टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जहां टीकाकरण और कोविड-19 जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुराने रेलवे स्टेशन में टीकाकरण केंद्र शुरू कर दिया गया है। साथ ही त्रिवेणी घाट पर एक सेंटर बनाया जा रहा है, जिसे सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से चलाया जाएगा। उप जिलाधिकारी के अनुसार गुरुवार से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। इसके लिए भारत सरकार और प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। पुलिस और सुरक्षाबलों को मास्क और शारीरिक दूरी के पालन की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं के थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सैनिटाइज की व्यवस्था करेगा। त्रिवेणी घाट और पुराना रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क खोली जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


