आखिर सरकार ने की छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, इस तारिख को होगें चुनाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहे आंदोलन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में भी आज छात्रसंघ चुनाव का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि विवि ने चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। जिसके आदेश कुलसचिव द्वारा जारी कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 24 दिसंबर को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश में लिखा है कि संघ चुनाव की तिथि घोषित किये जाने के सम्बन्ध में अपर सचिव , उच्च शिक्षा अनुभाग -4 . उत्तराखण्ड शासन , देहरादून के पत्र संख्या -1004 @ XXIV – C – 4 / 2022 25 ( 11 ) / 2017 दिनांक 05 दिसम्बर , 2022 से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राज्य विश्वविद्यालयों कुलपतियों की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार छात्र संघ चुनाव 24 दिसम्बर 2022 को सम्पन्न करवाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: टंकी का ढक्कन खुलते ही दिखा मौत का फन! 6 फीट का ब्लैक कोबरा देख सहम गया परिवार

युवाओं से तत्काल अपना धरना कार्यक्रम स्थगित कर विश्वविद्यालय को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440