दीपावली के बाद होगी कड़ाके की ठंड, कोहरा भी होगा दोगुना घना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सितंबर में पूर्वानुमान से काफी कम बारिश और अक्तूबर माह ड्राई गुजरने के बाद नवंबर शुरुआत से ही ठंड शुरू हो गई है। अचानक तापमान में गिरावट आने से पिछले तीन सालों का रिकार्ड भी टूट गया है। दीपावली के बाद कड़ाके की ठंड होगी और दूसरे पखवाड़े से कोहरे की चादर छा जाएगी। पिछले साल की तुलना में कोहरा भी दोगुना घना होगा। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर पहले सप्ताह से ही मौसम ने करवट बदली है। दो नवंबर से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। चार नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि पिछले साल का नवंबर पहले सप्ताह में आज के दिन न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। सितंबर में मात्र 14 एमएम बारिश हुई। जबकि पूर्वानुमान 200 एमएम बारिश का था। अक्तूबर में भी 50 एमएम बारिश की उम्मीद थी, लेकिन महीना ड्राई गुजर गया। इससे नवंबर में सूखी ठंड पड़ेगी और 22 नवंबर के बाद हल्की बूंदाबांदी के आसार हो सकते हैं। दीपावली के बाद सूखी ठंड और सताएगी। न्यूनतम तापमान करीब दस डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के करीब आएगा। पहले सप्ताह से कोहरा भी आने लगा है। नवंबर दूसरे पखवाड़े से कोहरा घना होगा। 50 मीटर की दूर पर भी लोग एक-दूसरे को देख नहीं पाएंगे। पिछले साल कोहरे में देखने विजिबिल्टी 100 मीटर रही थी। देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में कई जगह आज हल्का कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कमी से रात को ठंडक बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -   वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी का विस्तार, 10 नए सदस्य मनोनीत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440