खोया हुआ मोबाइल पाकर युवती ने पुलिस की कि भूरि – भूरि प्रशंसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ऑटो में छूटे महंगे मोबाइल को पाकर युवती ने पुलिस की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। कंट्रोल रूम में नियुक्त पुलिस कर्मी के अथक प्रयासों तथा कर्तव्यनिष्ठा ने लौटाया महिला का खोया हुआ मोबाईल, मोबाइल वापस पाकर महिला ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया। ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व नानकमत्ता निवासी पूनम राणा अपनी मां के साथ पुलिस सी0सी0टी0वी0 कन्ट्रोल रूम में आई और बताया कि दोपहर 12 बजे के बीच उनका मोबाईल फोन कीमत लगभग 45 हजार रूपये टैम्पो में छूट गया। जिसपर सी0सी0टी0वी0 कन्ट्रोल रूम में नियुक्त कानि0 महेन्द्र रावत के अथक प्रयासों के चलते टैम्पो का रूट पता कर सी0सी0टी0वी0 कैमरों को भली भांति चैक किया। करीब 02 घण्टों की जांच पडताल के बाद डी0एम0 आवास के गेट पर लगे सी0सी0टी0वी0 के आधार पर उनके द्वारा टैम्पो यूनियन से सम्पर्क कर टैम्पो मालिक का पता लगाया गया और महिला का खोया हुआ मोबाईल लाकर एस0एस0पी0 नैनीताल महोदय की उपस्थिति में महिला को सुपुर्द किया गया। महिला द्वारा नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440