हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने लिया यू-टर्न, चारधाम यात्रा पर लगाई रोक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तराखण्ड सरकार ने यू-टर्न लेते हुए चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी है। मंगलवार को सरकार ने आदेश जारी करते हुए चारधाम यात्रा को स्थागित कर दिया है। आपकों बता दे कि हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए तीरथ सिंह रावत की सरकार ने यह नया फैसला लिया है। गौरतलब है कि सोमवार को ही प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए नई गाइडलाइंस जारी की थी। इसमें आगामी 1 जुलाई से यात्रा शुरू करने की बात कही गई थी। विगत सोमवार को उतराखंड हाईकोर्ट ने 1 जुलाई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा पर रोक लगाने साथ राज्य सरकार को आधी अधूरी जानकारी देने पर जमकर फटकार लगाई थी। यही नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया था है कि वह भक्घ्तों के लिए चारधाम के लाइव दर्शन करने का इंतजाम भी करे. वहीं, इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख को लाइव दर्शन के इतंजाम पर रिपोर्ट देने का भी आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

ज्ञात हो कि सरकार ने सोमवार देर रात जारी एसओपी में चारधाम यात्रा का पहला चरण एक जुलाई से शुरू होना बताया गया है, जबकि दूसरा चरण 11 जुलाई से। हालांकि फिर मंगलवार सुबह इसमें संशोधन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440