किसानों के बीच पहुंचे कृषि मंत्री जोशी, नुकसान का लिया जायजा

खबर शेयर करें

 समाचार सच, देहरादून। डोईवाला ब्लॉक में धान की फसल में सदर्न राइस ब्लैक स्ट्रीक्ड ड्वार्फ वायरस के कारण धान की फसल को हो रहे नुकसान के विषय में जानकारी प्राप्त होने पर आज  कृषि मंत्री गणेश जोशी  ने चिद्देरवाला पहुँच कर प्रभवित फसल का निरिक्षण किया और प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

इस वायरस से ग्रसित फसल में धान के पौधे 40 फीसदी तक छोटे हो जाते हैं और पैदावार नहीं देते। यह वायरस सिर्फ धान की हाइब्रिड प्रजातियों में पाई जा रही है। मंत्री जोशी ने  अधिकारीयों को निर्देश दिए की प्रभावित किसानों को अगली फसल लगाने के विषय में जानकारी तथा विभाग की ओर से किट वितरित किये जाएं। साथ ही मंत्री जोशी ने अधिकारीयों को सरकार द्वारा कृषक कल्याण के लिए चलायी जा रही हर योजना का लाभ सभी किसानों तक पहुँचाने की बात कही। कृषि मंत्री जोशी ने सभी किसानो से अपील करते हुए कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना में पंजीकरण कर इस योजना का लाभ उठाएं और अपनी फसल और अपनी सुरक्षा करें। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी,लतिका सिंह, ब्लॉक प्रमुख, भगवान सिंह,कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राज देव पंवार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में गौवंश संरक्षण पर सख्ती, पशु क्रूरता करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाईः राजेन्द्र अन्थवाल

जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ उनके नाम 

यह भी पढ़ें -   २२ मई २०२६ शुक्रवार बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

धनेश 2 बिगा, मुकेश 2 बीघा, राजेंदर 2 बीघा, भगवान सिंह 01 बीघा, मलवीत काला, 06 बीघा, सुखविंदर सिंह 01 बीघा, सुंदर सिंह  02 बीघा, हरजीत सिंह 20 बीघा, 01 बीघा, दयाल सिंह 01बीघा, नवार सिंह 02 बीघा, महादेव 04  बीघा , मुरारी सिंह 03 बीघा, मनवर सिंह 04 बीघा, राजेंद्र सिंह 03 बीघा , वैशाख सिंह  03 बीघा,लखन सिंह 03 बीघा, सोबन सिंह 05 बीघा, शिवराज ,04 बीघा, राजेश सिंह , 03 बीघा, जगमोहन सिंह 01 बीघा, ज्ञान सिंह 03 बीघा, राजेश्वर 03 बीघा, गंगा प्रसाद 03 बीघा, लकेंद्र सिंह, 20 बीघा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440