पीएम मोदी की ओर दूसरे रोजगार मेले के दौरान 201 लोगों को एम्स ने सौंपे नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। पीएम मोदी की ओर से पूरे देश को दी गई 10 लाख नियुक्ति पत्र के चलते देहरादून में आयोजित रोजगार मेले के दौरान एम्स ऋषिकेश के विभिन्न पदों हेतु 201 अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौेंपे गए। इनमें फैकल्टी सदस्य और नर्सिंग अधिकारी के पद शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से देशभर में मंगलवार को दूसरे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न 45 शहरों में आयोजित इन कार्यक्रमों के तहत उत्तराखंड के लिए राजधानी देहरादून के सीमाद्वार में मेले का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने चयनित अभ्यर्थिंयों को यह नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में स्थायी नौकरी पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए न केवल प्रयासरत है अपितु दृढ़ संकल्पित भी है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एम्स ऋषिकेश में नौकरी हेतु कुल 201 लोगों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे। एम्स के सेवायोजन विभाग के अनुसार, जिन पदों पर यह नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं, उनमें 13 फैकल्टी सदस्य और 188 नर्सिंग ऑफिसरों की नियुक्तियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   बैंक खाते बन रहे थे ठगी का जरिया, दिल्ली साइबर सेल ने 5 युवकों को दबोचा

ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि उक्त 201 लोगों में से 15 अभ्यर्थिंयों को केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह द्वारा मौके पर ही जबकि, अन्य 186 को उनके पते और ईमेल आईडी के माध्यम से ऑफर लैटर भेजे गए है। उन्होंने बताया कि नौकरी पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके पदों के अनुरूप डॉक्यूमेंट्स के सत्यापन के बाद अगले एक माह के अंतराल में संस्थान में नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440