अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने मनाया हिंदू नववर्ष, विराट भजन संध्या में झूमें लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र के अवसर पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में यहां विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व विख्यात भजन गायक संजय कृष्ण ठाकुर के गाये भजनों में लोग झूमने को मजबूर हो गये

यहां कालाढूंगी रोड स्थित खातिरदारी रेस्टोरेंट में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा, जिला अध्यक्ष राकेश जोशी, नगर अध्यक्ष मधुसूदन जोशी तथा ललित पांडे ने दीप प्रज्वलन कर किया। भजन संध्या में हरी जी मोरी लागी लगन, जय माता दी चलो बुलावा आया है, मैया के नवराते आए सहित कई भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रीमती हेमा भट्ट द्वारा भी गाये मां दुर्गा के भजनों से उपस्थित लोगों मंत्रमुग्ध हो गये।
इस अवसर पर रविंद्र श्रोत्तिया, सुनीता तिवारी, दीपा जोशी, कंचन, सुशील शर्मा, श्रीमति स्वाति शर्मा, बृजेश तिवारी, विनीता शर्मा, सिद्धि सुयाल आदि ब्राह्मण महासभा के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440