अक्षय तृतीया 2024: सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये अन्य चीजें

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर वर्ष वैशाख मास में शुक्लपक्ष की तृतीया पर अक्षय तृतीया रहती। इस बार अक्षय तृतीया 10 मई 2024 शुक्रवार के दिन रहेगी। अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप सोना नहीं खरीद रहे हैं तो इसके अलावा आप 5 अन्य वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। अक्षय तृतीया पर आप कुछ भी खरीदे उसका क्षय नहीं होगा। यानी वह लंबे समय तक आपके पास रहेगी।

मिट्टी का मजबूत घड़ा
इस दिन आप सुंदर नक्काशी किया हुआ मिट्टी का मजबूत घड़ा खरीद सकते हैं। इसे खरीदना शुभ रहता है और इससे घर में धन की कमी नहीं रहती है। इसी के साथ ही जीवन में मानसिक शांति मिलती है।

तांबे या पीतल बर्तन
इस दिन आप तांबे या पीतल का कोई सुंदर बर्तन भी खरीद सकते हैं। इससे देवी देवताओं की कृपा बनी रहेगी। खासकर मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी। पीतल या तांबे को स्वर्ण के समान ही माना जाता है। अतरू इसे खरीदना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

कौड़ियां
इस दिन कौड़ियां खरीदना भी शुभ होता है। प्राचीन काल में कौड़ियों का ही सिक्कों की तरह उपयोग होता था। कौड़ियों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे खरीदकर तिजोरी में रखने से सुख और समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 21 सितम्बर 2026, सोमवार भाद्रपद शुक्ल दशमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

जौ या पीली सरसों
अक्षय तृतीया पर जौ या पीली सरसों खरीदकर घर लाना भी शुभ माना गया है। इसे मां लक्ष्मी सहित मां दुर्गा भी प्रसन्न होती है। जौ को चांदी और पीली सरसों को सोना खरीदने जैसा ही माना जाता है।

रुई या सेंधा नमक
अक्षय तृतीया पर यदि आप कोई महंगी वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो रुई या सेंधा नमक खरीद सकते हैं। रुई से जहां जीवन में जीवन में शांति बनी रहती है वहीं धन धान्य में वृद्धि होती है। दूसरी ओर सेंधा नमक से सुख और मानसिक शांति के साथ ही परिवार की सेहत भी अच्छी बनी रहती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440