सभी बैंक करें प्राथमिकता से ऋण स्वीकृत: भंडारी

खबर शेयर करें

मुख्य विकास अधिकारी ने की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बैंकों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्राथमिकता से ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। यहां डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह योजना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली है। जिसे ध्यान में रखते हुए इस योजना के आवेदकों के आवेदन पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाए। महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार ने बताया कि जनपद में बैंकों को प्रेषित 389 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 105 आवेदनों पर ऋण स्वीकृत कर दिया गया है। जबकि 48 आवेदनों पर ऋण भी वितरण कर दिया गया है। जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति काफी कम होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी ने लीड बैंक प्रबन्धक एंव महाप्रबन्धक उद्योग केन्द्र को निर्देश दिए कि वे हर तीन दिन में बैंक शाखावार व लाभार्थी के नाम सहित प्रगति से अवगत करायेगे तथा लम्बित आवेदनों पर बैंक एवं लाभार्थी से वार्ता कर ऋण स्वीकृत एवं वितरित कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जीएम एनडीसीबी प्रकाश दुम्का, अग्रणी बैंक प्रबंधक पीएस जंगंपागी, स्टेट बैंक, केनरा बैंक, यूजीबी, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक आदि बैंक के प्रबंधक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440