उत्तराखंड में सभी सरकारी कार्यालय 28 अप्रैल तक बंद, कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए लिया फैसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कोविड 19 के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य में सरकारी कार्यालयों को 28 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही अफसरों और कर्मचारियों को अपना स्टेशन नहीं छोड़ने और मोबाइल फोन स्विच ऑन रखने को कहा गया है।
आपकों बता दें कि सरकार ने गुरुवार को प्रदेश में सरकारी कार्यालयों को 23 से 25 अपै्रल तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। इस अवधि में कार्यालयों का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सरकारी कार्यालय बंद रखने की अवधि 28 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सचिव डा.पंकज कुमार पांडेय की ओर से शनिवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए।
ज्ञात होगा की शनिवार को 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 5,084 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस दौरान यहां 81 लोगों की कोविड 19 से मौत हुई है। राजधानी देहरादून में 1736, नैनीताल में 958, हरिद्वार में 592, ऊधमसिंहनगर में 378, पौड़ी में 301, चंपावत में 321, उत्तरकाशी में 215, टिहरी में 190 और पिथौरागढ़ में 123 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि चौबीस घंटे के दौरान उपचार से कोरोना से 1,466 मरीज ठीक हुए हैं।

यह भी पढ़ें -   कलसिया पुल निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मानसून से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440