समाचार सच, देहरादून । आज अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल उत्तराखंड के द्वारा कोविड-19 एवं डेंगू जैसी महामारी के कारण अस्पतालों में हुई रक्त की भारी कमी को देखते हुए संगठन के उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय शिव मंदिर मंदाकिनी विहार सहस्त्रधारा रोड देहरादून पर महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के सौजन्य से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रक्त दाताओं द्वारा लगभग 52 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर आरंभ होने से पहले शिविर स्थल को स्थानीय पार्षद चुन्नीलाल के द्वारा पूर्णतया सैनिटाइज करवाया गया एवं रक्तदान शिविर में आने वाले किसी भी रक्तदाता को थर्मल स्क्रीनिंग एवं हैंड सैनिटाइजर के बाद ही शिविर में प्रवेश दिया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी रक्त दाताओं को संगठन की ओर से निशुल्क मास्क भी वितरण किए गए। रक्तदान शिविर के अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल उत्तराखंड महानगर अध्यक्ष देहरादून नवीन नौटियाल के द्वारा महानगर देहरादून कार्यकारिणी का गठन किया गया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से विजय प्रकाश ध्यानी, गणेश बाबू, भरत सिंह रावत, संजय गर्ग, नवीन नौटियाल, कलम सिंह गुलेरिया, केशव राणा, नवल किशोर दुबे, सुशील भंडारी आदि लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












