ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। संपूर्ण भारत में डीजल की दिनों दिन बढ़ती हुई अप्रत्याशित कीमतों के विरोध में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा कुलतरण सिंह अटवाल के नेतृत्व में काला दिवस मनाया। साथ ही तहसीलदार, उप जिलाधिकारी व जिला अधिकारियों के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं सड़क परिवहन मंत्री को अपनी मांगों के लिए ज्ञापन भी सौंपा। उत्तराखंड इकाई द्वारा प्रदेश की राजधानी देहरादून में जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सरकार से डीजल की कीमतों को कम करने, जीएसटी की जटिलताओं में सुधार करने, मोरटोरियम एवं लंबित मांगों के लिए निवेदन भी किया। अगर सरकार समय रहते ट्रांसपोर्ट व्यवसाईयों को जो कि खत्म की कगार पर है उचित राहत नहीं देती है तो परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी संगठन लामबंद होकर श्री कुलतरण सिंह अटवाल जी के नेतृत्व में माह अगस्त में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

देहरादून इकाई से ज्ञापन देने में अनुसूया प्रसाद उनियाल (उपाध्यक्ष उत्तराखंड) गुलजार सिंह, हरभजन सिंह मान (अध्यक्ष देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन) जसविंदर सिंह (अध्यक्ष देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर समिति) मधुसूदन बलूनी योगेश गंभीर, अशोक ग्रोवर, राजेंद्र धवन, अनिल शर्मा (सचीव देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर समिति) अशोक कुमार गुलानी, अमन रंधावा, बिलाल अहमद, दिलावर सिंह, अनिल चौधरी, दलजीत सिंह कलेर, नवीन आनंद, दीपक अग्रवाल, त्रिलोक सिंह, शाहिद हुसैन, इमरान आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आपदा से पहले तैयारी पर जोर: भीमताल में मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण अभियान का शुभारंभ
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440