श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताहांतर्गत का हुआ समापन
समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रेलवे बाजार स्थित श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताहांतर्गत का गुरूवार को समापन हुआ। इस मौके पर समापन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रो0 डॉ0 दामोदर परगाँई ने संस्कृत सप्ताह की उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत भाषा दैव भाषा तो है ही तथा सभी भाषायें संस्कृत भाषा में निहित है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 नवीन चन्द्र बेलवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा ही विश्व की सर्वश्रेष्ठ भाषा है तथा विद्यालय में पठन पाठन के अवसर में आचार्यों एवं छात्रों के मध्य संस्कृत भाषा में संवाद होना चाहिए।
संस्कृत भारती के प्रांत अध्यक्ष श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्कृत सप्ताह के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि संस्कृत सप्ताह 31 जुलाई से प्रारंभ होकर आज इसका समापन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्कृत शिविर में काव्य गोष्ठी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।
समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए अतिथियों ने सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के पूर्व शिक्षिक विपिन चन्द्र पठालनी, प्रबंधक नीरज प्रभात गर्ग, के0सी0 बेलवाल, आचार्य मनोज पांडे, दीप जोशी, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, डॉ नारायण दत्त थुवाल, शुभम पाठक सहित छात्र उपस्थित थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



