कैबिनेट बैठक में शामिल सभी मंत्रियों, अधिकारियों की होनी चाहिए जांच : धस्माना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि बैठक में शामिल सभी को क्वारंटाइन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसको लेकर तत्काल एहतियात संबंधी कदम उठाकर राज्यपाल स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को निर्देश दें कि सीएम समेत सभी की जांच कर ये सुनिश्चित किया जाए कि कहीं किसी और को तो संक्रमण नहीं हुआ है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उनकी पत्नी और उन सभी लोगों की कुशलता की कामना की है, जो उनके निवास पर संक्रमित पाए गए हैं। धस्माना ने कहा कि ये बड़ी लापरवाही है, क्योंकि कल से अब तक मुख्यमंत्री समेत तमाम उन मंत्रियों और अधिकारियों का क्वारंटाइन होना और जांच जरूरी थी, जो मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: अष्टमी तिथि का श्राद्ध आज, जानें 3 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440