आज 05 दिसम्बर 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ५ दिसम्बर २०२५ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २० गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ६/५६ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को पददृप्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा होने की संभावना है। रोजगार में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के संकेत हैं। राजनीति में उतारदृचढ़ाव रह सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

यह भी पढ़ें -   आज 12 दिसम्बर 2025 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा पर मन को शांति मिलेगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएँ कम होंगी। कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार और व्यापार में थोड़ी चुनौती रह सकती है। गणेश जी की आराधना लाभकारी होगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता भी कम होगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव संभव है। व्यापार में लाभ मिलेगा। नए कार्य की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव की स्थिति रह सकती है, पर संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा, उद्यान विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी

धनु राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमिदृभवन से जुड़े कार्य शुरू करने के योग हैं। कैरियर के लिए यह समय शुभ है।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।

मीन राशि
विवादों से दूर रहें। परिवार में सुखदृशांति बनी रहेगी। राजनीति में पदकृप्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता दोनों बढ़ेंगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440