समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १० जनवरी २०२५ शनिवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २६ गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि ८/२४ बजे तक तत्पश्चात अष्टमी तिथि शनिवार सूर्याेदय ७/१२ बजे सूर्यास्त ५/२६ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/२८ बजे तक
मेष राशि
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
वृष राशि
रोजगार के क्षेत्र में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना बनेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी।
कर्क राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर हल्की चिंता रह सकती है।
सिंह राशि
आज कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव या पदोन्नति संभव है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से मतभेद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
कन्या राशि
अटका हुआ धन वापस मिलेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रोजगार में परिवर्तन संभव है। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी को लेकर चिंता बनी रह सकती है, अनावश्यक तनाव से बचें।
तुला राशि
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि
सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा संभव है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी।
धनु राशि
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अटका हुआ कार्य पूरा होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कोई विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। अधिकारियों से तनाव हो सकता है।
कुम्भ राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
मीन राशि
अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



