अल्मोड़ा बस हादसा: 36 मौतें, 27 घायल, पूरी डिटेल एक क्लिक में पढ़ें…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के अंतर्गत कूपी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक बस हादसे में मृतकों और घायलों की सूची अल्मोड़ा जिला प्रबंधन अधिकारी की तरफ से जारी की गई है। जिसमें अब तक कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है और 27 लोग घायल हैं। यह हादसा सुबह 8रू45 बजे हुआ जब गढ़वाल मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की बस (UK12 PA 0061 ) मार्चूला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना स्थल पर 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी से सीएम धामी का बड़ा सियासी दावा-पश्चिम बंगाल और असम में बनेगी बीजेपी सरकार

इस बस में कुल 63 लोग सवार थे। मृतकों में 20 पुरुष, 8 महिलाएं और अस्पताल में दम तोड़ने वालों में 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 18 पुरुष और 9 महिलाएं हैं, जिनमें 4 और 8 साल की दो बच्चियाँ भी शामिल हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है, और बच्चियों का उपचार रामनगर उपजिला अस्पताल में हो रहा है।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरण संरक्षण में 36 वर्षों का अतुलनीय योगदान: डॉ. आशुतोष पंत को “समाचार सच” द्वारा पर्यावरण रक्षक सम्मान से सम्मानित

इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोग अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड से हटाने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने सीएम धामी के खिलाफ नारेबाजी की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440